तीन नये प्लेटफॉर्म का होगा निर्माण
सहरसा : थरबिटिया के बीच बड़ी लाइन की पटरी बिछाने, तीन नये प्लेटफॉर्म के निर्माण में दो साल का समय लगे की उम्मीद है. शनिवार को जंकशन के निरीक्षण के दौरान एडीआरएम श्री पांडेय ने बताया कि अमान परिवर्तन कार्य पूरा होने में लगभग दो साल लगने की उम्मीद है. रेलवे का निर्माण विभाग हरेक गतिविधि पर नजर रख रही है. सुपौल तक बड़ी लाइन की पटरी बिछाये जाने के बाद ही किसी ट्रेन का परिचालन इस रेलखंड पर संभव है. अमान परिवर्तन के बाद यात्री सुविधा में काफी वृद्धि होगी. तीन नये प्लेटफॉर्म का निर्माण भी होगा. हालांकि इससे पूर्व मार्च 2017 में अमान परिवर्तन कार्य पूरा करने की बात सामने आ रही थी.
वाशिंग पिट के समीप से स्टेशन बंगाली बाजार ढाला तक पटरी उखाड़ने का काम हुआ शुरू
