अपराधियों ने शव को पोखर में फेंका

अपराधियों के लिए बिहरा थाना क्षेत्र है सुरक्षित जोन सतरकटैया : किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिहरा थाना क्षेत्र पूर्व से ही सुरक्षित जोन बना हुआ है. इस थाना क्षेत्र कई बार बाहर से लाकर हत्या की जा चुकी है. वहीं चोरी, डकैती, अपहरण, लूट, छेड़खानी व मारपीट जैसी घटना लगातार होती […]

अपराधियों के लिए बिहरा थाना क्षेत्र है सुरक्षित जोन

सतरकटैया : किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिहरा थाना क्षेत्र पूर्व से ही सुरक्षित जोन बना हुआ है. इस थाना क्षेत्र कई बार बाहर से लाकर हत्या की जा चुकी है. वहीं चोरी, डकैती, अपहरण, लूट, छेड़खानी व मारपीट जैसी घटना लगातार होती रहती है. अन्य थानों की अपेक्षा बिहरा थाना के लोग अपने आप को अधिक असुरक्षित महसूस करते हैं. रविवार को दिन के करीब बारह बजे पनिदाहा के पास लौकहा थाना क्षेत्र से अपहरण कर बिहरा थाना क्षेत्र में लाकर हत्या की घटना को अंजाम देना अपरधियों के बढ़े मनोबल को दिखाता है. इस घटना से क्षेत्रवासियों में एक बार फिर से दशहत फैल गया है.
जिस जगह इस घटना को अंजाम दिया गया है. उसके 50 मीटर की दूरी पर पनिदाह गांव व 200 मीटर की दूरी पर मकुना गांव है. जो सघन आबादी वाली बस्ती है. जिस समय बरूआरी निवासी विकास कुमार को गोली मारी गयी, उस समय आस-पड़ोस में कई लोग मौजूद थे. लेकिन अपराधियों व उनके पास हथियार की संख्या अधिक देखने के कारण कोई उधर बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया.
मुठभेड़ चर्चा : दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >