सिमरी बख्तियारपुर : नगर पंचायत क्षेत्र के भट्ठा टोला के वार्ड नं.13 में गुरुवार को एक फल व्यवसायी के घर में आग लग गई.अचानक सघन बस्ती में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तत्पश्चात फायर बिग्रेड को फोन किया गया. आग लगने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस अग्निकांड के संबंध में भट्ठा टोला निवासी व घर के मालिक मो.
सोहराब आलम ने बताया कि गुरुवार की सुबह अचानक धुंआ के साथ आग की लपटे उठने लगी. देखते ही देखते पुरे घर को आग ने अपने लपेटे में ले लिया. इस अग्नीकांड में घर में रखे फल का कैरेट जलकर राख हो गया. फल व्यवसायी सोहराब ने बताया की घर में करीब दो सौ पीस प्लास्टिक का कैरेट के अलावा नगदी व अन्य समान रखा हुआ था. जो सब जलकर राख हो गया.घर मे रखे करीब डेढ़ लाख के कैरेट जल कर राख हो गये. इस संबंध में नगर पंचायत से को आवेदन देकर न्याय की मांग की है.
