डीपीएम जीविका आरके निखिल ने इस संबंध में पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की है.

जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश सहरसा : जिले के पतरघट प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जाति तुलसीपुर मध्य विद्यालय धबौली के अनुश्रवण करने बुधवार को पहुंची जीविका दीदियों के साथ विद्यालय के सहायक शिक्षक अभय कुमार द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया. अभद्र व्यवहार की जानकारी दीदियों द्वारा तत्काल जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को दी […]

जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश

सहरसा : जिले के पतरघट प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जाति तुलसीपुर मध्य विद्यालय धबौली के अनुश्रवण करने बुधवार को पहुंची जीविका दीदियों के साथ विद्यालय के सहायक शिक्षक अभय कुमार द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया. अभद्र व्यवहार की जानकारी दीदियों द्वारा तत्काल जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को दी गयी. डीएम श्री गुंजियाल ने तत्काल इस पर जांच व कार्रवाई का निर्देश डीइओ व डीपीएम जीविका को दिया. डीपीएम जीविका आरके निखिल ने इस संबंध में पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी देते हुए डीपीएम श्री निखिल ने बताया कि महिला जीविका संगठन की समाजिक उपसमिति की नीलम देवी, खुशबू देवी, शांति देवी, ललित देवी व बीबी नवीसा द्वारा उक्त विद्यालय के अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा था कि उसी समय एक बच्चे ने खो में कीड़ा होने की शिकायत प्रधानाचार्य से की. प्रधानाचार्य ने अपने हाथों कीड़ा को हटाया तथा गलती स्वीकार भी की. वहीं दिदियों द्वारा कीड़ा की बात पर रसोइया को समझा रही थी कि सहायक शिक्षक श्री झा द्वारा अनुश्रवण करने गयी.
जीविका की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि जाओ जिससे शिकायत करनी है करों. शिक्षक के अत्यव्यवहार से खिन्न दीदियों ने तत्काल इसकी जानकारी डीएम श्री गुंजियाल को अपने दूरभाष से दी. जिस पर डीएम ने जांच के साथ उक्त शिक्षक को कार्रवाई करने संबंधी निर्देश डीइओ को दिया.
बीपीएम पतरघट सुजीत कुमार ने बताया कि दीदियों द्वारा अनुश्रवण के दौरान किये गये अभद्र व्यवहार संबंधी आवेदन मिला है. साथ ही दीदियों द्वारा बीडीओ, बीइओ, डीइओ, डीपीएम जीविका को भी आवेदन दिया गया है. इस बाबत पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल खालिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. लेकिन आज तक जीविका दीदियों द्वारा शिकायत संबंधी आवेद नहीं प्राप्त हुआ है. आवेदन मिलने पर उक्त शिक्षक के विरूद्ध जांच के उपरांत विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >