गिरफ्तार आरोपी के साथ सिक्किम व स्थानीय पुलिस.प्रभात खबर
पतरघट : पस्तपार पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह पस्तपार बाजार निबासी अनिल साह के यहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिये जाने के मामले के फरारी नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पस्तपार शिविर प्रभारी रविंद्र हरिजन ने बताया की सहरसा हटियागाछी बस्ती निवासी गणेश साह द्वारा सिक्किम मे करीब आठ वर्ष पूर्व से अपनी ज्वैलर्स की दुकान खोल कर निजी कारोबार कर रहा था.
उसी क्रम मे बिहार के ही निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ एक दिन मौका पाकर दुष्कर्म कर दिया था. उसी मामले मे सिक्किम प्रदेश के गेजीड जिला अंतर्गत सोमवार थाना मे उक्त पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. थाना में मामला दर्ज होने के बाद से उक्त आरोपी वहां से फरार हो गया. जो पस्तपार बाजार मे अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. आरोपी के मोबाइल नंबर से मिले टावर लोकेशन के आधार पर सिक्किम प्रदेश के सोमवारे थाना के एसएचओ अविनाश लामिधाने द्वारा दल बल के साथ गुरुवार की सुबह पस्तपार पहुंच कर पस्तपार पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उक्त मामले के फरार नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिससे सारी कागजी प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद सिक्किम पुलिस अपने साथ लेकर सिक्किम चली गयी.
