द्वितीय श्री श्याम जनमोत्सव आयोजित
इलाहाबाद व कोलकाता के गायक के भजन पर झूमते रहे भक्त
सहरसा : राधा रानी सखा संघ द्वारा द्वितीय श्री श्याम जनमोत्सव सब्जी बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्याम मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. जनमोत्सव को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था. जनमोत्सव को लेकर कमेटी द्वारा भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, अखण्ड ज्योति का विशेष प्रबंध किया गया था. गुरुवार की रात 12 बजे केक काट कर जनोत्सव मनाया गया. मौजूद लोगो के बीच प्रसाद के रूप में केक बांटा गया.
इससे पूर्व इलाहाबाद से आये भजन गायक गणेश श्रीवास्तव, जूली व कोलकत्ता से आये चेतन जायसवाल ने अपने भजनों से मौजूद भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कोलकत्ता से आये चेतन जायसवाल ने जैसे ही जग घुमिया, थारे जेसा न कोई श्याम भजन गाया मौजूद श्रोता झूमने पर मजबूर हो गया. जिसके बाद एक से बढ़कर एक भजन डमडम डिगा डिगा, किसने सजाया तुझको मोहन बड़ा प्यारा लगे, जब जब कोई प्रेमी कही पर रोता है, प्रेम का बंधन छूटे ना मेरा सहित अन्य भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. गायकों की गीत पर मारवाड़ी समाज के लोग झूमते रहे. कोलकता से आये म्यूजिसियन लक्ष्मण राजा सेन ने गायकों के साथ सुर मिला कर लोगो से खुब तालियां बटोरी.
जनमोत्सव को सफल बनाने में गौतम दहलान, अंकित मित्तल, रोहित मित्तल, आनंद अग्रवाल, मनीष पचेरिया, नीरज अग्रवाल, गोपाल दहलान, विपुल दहलान, अंकित अग्रवाल, नीरज परशुरामपुरिया, राकेश परशुरामपुरिया, रणवीर साह, विनोद बगेरिया, नितेश दहलान, नीतिन दहलान, गौरव अग्रवाल, विनय खेतान, सौरभ तुलस्यान, मोनू अग्रवाल सहित अन्य सक्रिय रहे.
