तैयारी. डीएम-एसपी ने सभी घाटों पर दिया विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश
महापर्व छठ को लेकर निर्देश जारी किये गये हैं. घाटों पर दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी है.
सहरसा : छठ पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है. प्रभारी जिला पदाधिकारी दारोगा प्रसाद यादव व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर हरेक घाट पर विशेष सर्तकता बरतने व सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था का निर्देश दिया है. जारी आदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों का डीप मेटल डिटेक्टर से जांच करने व सभी घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी की तैनाती कर दी गयी है. वहीं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर सादे लिबास में पुलिस बलों की तैनाती व पोखरों में बैरकेटिंग का निर्देश दिया है.
वहीं सीसीटीवी से भी घाटों पर नजर रखे जाने का निर्देश दिया गया है. घाटों पर प्रकाश के लिये नप के कार्यपालक पदाधिकारी व विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है.
सीएस को सभी घाटों पर एंबुलेंस भी खड़ा करने कको कहा गया है. इसके अलावे भीड़-भाड़ वाले घाटों पर क्यूआरटी टीम को तैनात करने को कहा गया है. इसके अलावे सभी घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.
सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था : भीड़भाड़ व आतंकी संगठन की गतिविधि को देखते संध्याकालीन व प्रात:कालीन अर्ध्य के दिन सुरक्षा सख्त रहेगी. सदर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था नियंत्रण के लिये तीन चलंत दस्ता का गठन किया गया है. पहला चलंत दस्ता जो सदर थाना, डीबी रोड, शंकर चौक, मासोमात पोखर, रिफ्यूजी कॉलोनी, सराही पोखर, गांधी पथ, सुपर मार्केट पोखर तक कार्यरत रहेगा. इसके लिये दंडाधिकारी के रूप में कौशल किशोर सिंह व पुअनि नीतेश कुमार को जिम्मेवारी दी गयी है.
द्वितीय चलंत दस्ता जो सदर थाना, सुपर मार्केट, सतपोखरा, मत्स्यगंधा, पशुपालन, नया बाजार तक कार्यरत रहेगा. इसके दंडाधिकारी के रूप में रविशंकर व पुअनि प्रभाष कुमार होंगे. तीसरा चलंत दस्ता गंगजला चौक, पंचवटी चौक, तिरंगा चौक, पॉलिटेकनिक, हौम्योपैथ कॉलेज, आरएम कॉलेज, सहरसा बस्ती पोखर, कॉलेज गेट, पीजी सेंटर, रेलवे कॉलोनी, प्रशांत सिनेमा, बस स्टैण्ड तक गश्ती करेगा. इस दस्ते के प्रभार में मो एकबाल हुसैन, पुअनि अनिल कुमार सिंह होंगे.
आज से ई-रिक्शा पर प्रतिबंध : नहाय खाय के साथ आज से शुरू हो रहे छठ में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिये ई-रिक्शा के परिचालन पर शहर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाया गया है. यातायात प्रभारी नागेंद्र राम व राजीव कुमार ने बताया कि बाजार में व्रती के खरीददारी में हाने वाली परेशानी को देखते हुए शुक्रवार की सुबह से महावीर चौक से थाना चौक व बंगाली बाजार रेलवे फाटक से शंकर चौक की तरफ दोनों तरफ से परिचालन पर तत्काल रोक लगा दी गयी है.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में शंकर चौक से थाना चौक चारपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक लगा हुआ है. यातायात व्यवस्था को सुढृढ़ रखने के लिये आम लोगों से सहयोग की अपील करते उन्होंने कहा कि खरीददारी के लिये चारपहिया वाहन का इस्तेमाल नहीं करें. वाहन को यत्र तत्र नहीं लगायें.
जिला मुख्यालय के इन घाटों पर अर्घ
1. मत्स्य विभाग का सतपोखरा
2. मत्स्यगंधा पूर्वी व पश्चिमी
3. सुपर बाजार का तरणताल
4. शंकर चौक स्थित पोखर
5. बनगांव रोड का मसोमात पोखर
6. पंचवटी स्थित सड़क किनारे का तालाब
7. कायस्थ टोला स्थित बहोरबा पोखर
8. सहरसा बस्ती स्थित बड़ा तालाब
9. न्यू कॉलोनी स्थित तालाब
10. सराही रोड स्थित पोखर
11. गांधी पथ का तालाब
12. जायसवाल पोखर
13. तिरंगा चौक स्थित पोखर
14. आरएम कॉलेज परिसर स्थित तालाब
15. सिमराहा स्थित तालाब
16. झपड़ा टोला स्थित तालाब
17 . पीजी सेंटर पोखर
18. कहरा कुटी पोखर
19. फूल सिंह पोखर
20. भेड़धरी पोखर
21. कहरा पोखर
22. डुमरैल पोखर
23 पूरब बाजार पोखर
परेशानी होने पर करें संपर्क
घर से छठ घाट जाने व आने में किसी तरह की परेशानी हो तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
पुलिस अधीक्षक – 9431822995
सदर एसडीपीओं- 9431800055
सिमरी एसडीपीओ- 9431800054
सदर थानाध्यक्ष- 9431822538
सिमरी थानाध्यक्ष- 9431822544
बिहरा थानाध्यक्ष – 9431822539
बनगांव थानाध्यक्ष – 9431822540
महिषी थानाध्यक्ष- 9431822543
नवहट्टा थानाध्यक्ष- 9431822542
सलखुआ थानाध्यक्ष- 9431822545
सौरबाजार थानाध्यक्ष- 9431822546
सोनवर्षा थानाध्यक्ष- 9431822541
बसनही थानाध्यक्ष- 9431822547
यातायात प्रभारी- 9430008809
पैंथर जवान- 9931324839
सदर अस्पताल- 9470003664
एम्बुलेंस – 102, 108,1099
बिजली विभाग- 222364
प्रभात खबर – 9470292717 / 7766841717
