Saharsa, 22 से 24 मई तक स्टेडियम में होगा 41वां जिला एथलेटिक्स मीट

22 से 24 मई तक स्टेडियम में होगा 41वां जिला एथलेटिक्स मीट

सहरसा से विनय कुमार मिश्र,

जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि पूर्व में 41वां जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन 18 से 20 मई तक स्टेडियम सहरसा में आयोजित किया जाना था. लेकिन कुछ कारणों से इस आयोजन को अब 22 से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में जिला के अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20, अंडर 23 एवं ओपन आयु वर्ग के बालक, बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निबंधन कराना अनिवार्य है. निबंध की अंतिम तिथि 20 मई तक रखी गयी है. निबंधन शुल्क मात्र 20 प्रति खिलाड़ी रखा गया है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी किसी एक आयु वर्ग के दो विधा में भाग ले सकते हैं. अपने-अपने विधाओं में सफल प्रतिभागियों को जिला एथलेटिक्स संघ की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा एवं उन्हें अच्छे प्रशिक्षण के बाद पटना में आगामी जून महीने में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी निबंधन फॉर्म जिला खेल कार्यालय सहरसा स्टेडियम से एवं साईं स्पोर्ट्स सुपर मार्केट से भी प्राप्त कर सकते हैं एवं समयावधि के बीच वहीं पर जमा भी कर सकते हैं. जिला एथलेटिक्स संघ उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद ने बताया कि इस जिला एथलेटिक्स मीट में किसी भी विद्यालय या विद्यालय से बाहर, महाविद्यालय या महाविद्यालय से बाहर के छात्र छात्रा भी भाग ले सकते हैं. इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि वे सहरसा में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आगामी दिनों में यह प्रयास करेंगे कि सहरसा जिला के खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधा दी जा सके. इस आयोजन संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. श्री धोनी ने बताया कि इस जिला एथलेटिक्स मीट में , 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़ के साथ उंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक ,चक्का फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >