एक दिवसीय जॉब कैंप में 30 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

एक दिवसीय जॉब कैंप में 30 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सहरसा . श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें स्वतंत्रा माईक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड व होटल होली डे के कुल दो नियोजक ने भाग लिया. इस एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय भरतजी राम की देखरेख में आयोजित किया गया. जिसमें इच्छुक आवेदक ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस जॉब कैंप में 39 प्रतिभागी शामिल हुए. सभी आवेदकों से बायोडाटा लिया गया. साक्षात्कार के बाद कुल 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. सहायक निदेशक श्री राम ने बताया कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा प्रति माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है. जिसमें काफी संख्या में रिक्तियों उपलब्ध रहती है. उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि कार्यालय आकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है. इस जॉब कैंप के सफल संचालन में जिला कौशल विशेषज्ञ व सभी नियोजनालय कर्मियों की सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >