14 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

14 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

महिषी. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार को मिली गुप्त सूचना व निर्देश पर की गयी छापेमारी में क्षेत्र के बरेटा निवासी रामानंद यादव उर्फ नटाय यादव के पुत्र व शराब के तस्कर टुनटुन यादव के जलावन वाले घर से अलग-अलग ब्रांड का 14 लीटर 145 एमएल विदेशी शराब जब्त किया गया. छापेमारी से वापसी पर एसआई उमेश पासवान ने जानकारी देते बताया कि पुलिस की भनक मिलते ही तस्कर फरार हो गया. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >