फाइनेंस कर्मी से 2.08 लाख रुपये लूटे

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही विनोबा भावे पथ में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार की शाम हथियार के बल पर एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दो लाख आठ हजार रुपये, बायोमीट्रिक मशीन व तीन मोबाइल लूट लिया. पीड़ित कर्मी राहुल कुमार व शंकर कुमार ने बताया कि दोनों विभिन्न जगहों से पैसा […]

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही विनोबा भावे पथ में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार की शाम हथियार के बल पर एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दो लाख आठ हजार रुपये, बायोमीट्रिक मशीन व तीन मोबाइल लूट लिया.

पीड़ित कर्मी राहुल कुमार व शंकर कुमार ने बताया कि दोनों विभिन्न जगहों से पैसा वसूली कर तिवारी टोला स्थित ऑफिस जा रहे थे. रास्ते में बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार कर गिरा दिया और बैग छीन लिया. पीड़ित ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है. मालूम हो कि मंगलवार को सौरबाजार थाना क्षेत्र में पैसे की छिनतई हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >