तारीख तय नहीं, इसी महीने से बनमनखी से चलेगी जनसेवा

सहरसा : फिलहाल तारीख तय नहीं हो पाया है. लेकिन इसी महीने से अमृतसर से सहरसा आने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार बनमनखी तक किया जायेगा. सहरसा जंक्शन पर अत्यधिक ट्रेन का लोड बढ़ गया है. जिससे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है. फिलहाल जनसेवा एक्सप्रेस को सहरसा के बजाय बनमनखी […]

सहरसा : फिलहाल तारीख तय नहीं हो पाया है. लेकिन इसी महीने से अमृतसर से सहरसा आने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार बनमनखी तक किया जायेगा. सहरसा जंक्शन पर अत्यधिक ट्रेन का लोड बढ़ गया है. जिससे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है. फिलहाल जनसेवा एक्सप्रेस को सहरसा के बजाय बनमनखी से चलाने का निर्णय लिया गया है.

शीघ्र ही बनमनखी से इसके परिचालन की घोषणा होगी. गुरुवार को जनहित एक्सप्रेस से सहरसा पहुंचे डिप्टी सीओएम कोचिंग हाजीपुर के प्रमोद कुमार ने बताया कि जल्दी ही बनमनखी से अमृतसर के लिए जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होगा.
सहरसा जंक्शन का निरीक्षण के बाद रेल अधिकारियों ने यार्ड और कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि का समय नहीं मिल रहा है. जैसे ही समय मिलता है, जनसेवा एक्सप्रेस को बनमनखी से चलाये जाने की तारीख तय कर दी जायेगी. रेल अधिकारी ने बताया कि वह वर्क निरीक्षण के लिए सहरसा जंक्शन पहुंचे हैं.
कोचिंग डिपो का आधुनिकीकरण किया जायेगा. ताकि पैसेंजर ट्रेनों का रखरखाव और मेंटेनेंस हो सके. वहीं शंटिंग लाइन का निर्माण और विस्तार किया जाना है. इसके लिए प्रपोजल तैयार कर टेक्निकल विभाग को भेजा जायेगा. ताकि स्टीमेट जल्दी तैयार हो सके और बजट आते ही काम शुरू हो सके. रेल अधिकारी ने बताया कि सहरसा जंक्शन पर ट्रेनों का लोड काफी बढ़ गया है. इसके इसके लिए अतिरिक्त लाइन की निर्माण की जरूरत है. प्रारूप तैयार किया जा रहा है. ताकि टेक्निकल विभाग को भेजा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >