49 किलो गांजा के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार

बायसी : थाना क्षेत्र अंतर्गत बायसी पूरब चौक में वाहन चेकिंग के दौरान सअनि अब्दुल मन्नान व नगीना कुमार ने एक कार को रोका . गाड़ी रोककर जब गाड़ी के अंदर देखा तो गाड़ी से गांजा का पैकेट मिला और उसमें एक महिला व चालक समेत दो व्यक्ति को गाड़ी से उतारा .महिला का नाम […]

बायसी : थाना क्षेत्र अंतर्गत बायसी पूरब चौक में वाहन चेकिंग के दौरान सअनि अब्दुल मन्नान व नगीना कुमार ने एक कार को रोका . गाड़ी रोककर जब गाड़ी के अंदर देखा तो गाड़ी से गांजा का पैकेट मिला और उसमें एक महिला व चालक समेत दो व्यक्ति को गाड़ी से उतारा .महिला का नाम दुलारी देवी जिसका घर पिपरिधाम थाना कोडलीकोट जिला किशनगंज है.

दूसरा व्यक्ति संजीव कुमार साकिन सुंदरपुर थाना सालिमपुर जिला पटना का है. एक और व्यक्ति का नाम इन्द्रजीत राय साकिन कालादियर थाना सालिमपुर जिला पटना है . तीनों को गिरफ्तार कर पूर्णिया जेल भेज दिया गया . गांजा का वजन 49 किलो हुआ . गांजा कहां लेकर जा रहा था इस बात का पता नही चल पाया है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >