घर में घुस कर सोये अवस्था में ठेकेदार की चाकू से गोद कर हत्या, घटना को अंजाम देकर फरार हुए अपराधी

सहरसा : जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के बनमा ईटहरी ओपी अंतर्गत कासीमपुर टोलवा गांव में शनिवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने सुप्तावस्था में 32 वर्षीय युवक को चाकू से गोद कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, कासीमपुर टोलवा निवासी मो तसीर अपनी […]

सहरसा : जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के बनमा ईटहरी ओपी अंतर्गत कासीमपुर टोलवा गांव में शनिवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने सुप्तावस्था में 32 वर्षीय युवक को चाकू से गोद कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक, कासीमपुर टोलवा निवासी मो तसीर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपने घर में सोया था. शनिवार की अहले सुबह करीब एक बजे अज्ञात अपराधियों ने मो तसीर को चाकू से गोद-गोद कर बेरहमी से मार कर फरार हो गया. इसके बाद मृतक कि पत्नी शाहजहां खातून द्वारा शोर मचाने के बाद जुटे लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची बनमा ईटहरी ओपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है. साथ ही मामले के अनुसंधान में जुट गयी है. मालूम हो कि मृतक कानपुर में भवन निर्माण की ठेकेदारी का काम करता था. वह दो माह पूर्व ही अपने गांव आया था. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. मो तसीर के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >