पूर्णिया में मेडिकल कॉलेज के िनर्माण का आज होगा आगाज

पंकज झा, पूर्णिया : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सोमवार को मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन का कार्य करेंगे. इस भूमि पूजन के मद्देनजर सारी तैयारी पूरी हो चूकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल की साफ-सफाई, रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है.स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को सड़क मार्ग से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, […]

पंकज झा, पूर्णिया : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सोमवार को मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन का कार्य करेंगे. इस भूमि पूजन के मद्देनजर सारी तैयारी पूरी हो चूकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल की साफ-सफाई, रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है.स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को सड़क मार्ग से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया के रास्ते पूर्णिया परिसदन पहुंचेगे.
दोपहर के 2.45 बजे सर्किट हाउस से सीधा सदर अस्पताल के लिए रवाना होंगे. दोपहर के 3.00बजे भूमि पूजन का कार्य संपन्न होगा. जहां भूमि पूजन के बाद स्वास्थ्य मंत्री गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे. कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है.
भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर सदर अस्पताल परिसर में 16 हजार वर्ग फीट का भव्य वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण कराया गया है.जिसमें लगभग दो हजार से अधिक लोगों के बैठने के इंतजामात किये गये हैं. स्वास्थ्य मंत्री श्री पांडेय भूमि पूजन के बाद शिलापट्ट का अनावरण करेंगे.
भूमि पूजन के बाद शुरू हो जायेगा 21 विभागों के भवन निर्माण का कार्य . जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ के एम पूर्वे ने बताया कि भूमि पूजन के बाद सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में उत्क्रमित करने का कार्य शुरू हो जायेगा. जिसके तहत सबसे पहले कॉलेज के लिए 21 महत्वपूर्ण विभागों के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.
डॉ पूर्वे ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे एजेंसी को तीन साल में निर्माण कार्य पूरा कर भवनों को मेडिकल कॉलेज को सुपूर्द कर देगी. वैसे सदर अस्पताल में जीएनएम कॉलेज व फर्मासिस्ट कॉलेज के लिए भवन निर्माण का कार्य पूर्व से ही शुरू है. गौरतलब है कि सदर अस्पताल को 500 बेडों में उत्क्रमित किया जाना है. फिलहाल यहां 200 बेड की व्यवस्था है.
साफ-सफाई को लेकर दिन भर चला जेसीबी. मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन के कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को दिन भर सफाई कर्मियों व जेसीबी के माध्यम से साफ-सफाई का कार्य जारी रहा. वहीं दूसरी ओर आपातकालीन कक्ष के रैंप व गार्डन का रंग-रोगन कर उसे चमकदार बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >