विश्व बैंक के निदेशक के घर चोरी का प्रयास, पकड़ाया चोर

सहरसा:बिहारके सहरसा में विश्व बैंक के निदेशक बनगांव निवासी सरोज झा के प्रताप नगर स्थित आवास में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सुपुर्द किया. जानकारी के अनुसार निदेशक के माता-पिता सहरसा स्थित आवास पर रहते थे. कुछ दिनों से वे लोग भी कहीं बाहर […]

सहरसा:बिहारके सहरसा में विश्व बैंक के निदेशक बनगांव निवासी सरोज झा के प्रताप नगर स्थित आवास में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सुपुर्द किया. जानकारी के अनुसार निदेशक के माता-पिता सहरसा स्थित आवास पर रहते थे. कुछ दिनों से वे लोग भी कहीं बाहर गये हुए थे. घर के देखरेख की जिम्मेदारी एक व्यक्ति को दिया गया है. वह भी कहीं गये हुए थे.

इसी बीच मौका का फायदा उठा कर बस स्टैंड निवासी कन्हैया वाल्मीकि अंदर चला गया और कमरे में रखे बैग व नल लेकर भागने का प्रयास किया. इस दौरान पड़ोसियों की नजर पड़ी. हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा. बैग में नकदी, कागजात व अन्य सामान था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >