106 वर्षीय धर्मपरायण महिला का निधन, गांव में शोक

106 वर्षीय धर्मपरायण महिला का निधन, गांव में शोक

बनमा ईटहरी. सहुरिया पंचायत के सुगमा गांव की धर्मपरायण महिला 106 वर्षीय सुमित्रा देवी का निधन हो गया. उनके निधन से गांव में शोक का माहौल है. वे अपने पीछे चार पुत्र शंभु ठाकुर, प्रेमचंद्र ठाकुर, अशोक ठाकुर व विनोद ठाकुर सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को तिलावे नदी के तट पर किया गया. लोगों ने कहा कि सुमित्रा देवी सामजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय रहती थी. उनके निधन से गांव को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके निधन से शंकर ठाकुर, बालाजी झा, अभिषेक ठाकुर, कनीय अभियंता आशीष ठाकुर, भाजपा नेता मनीष ठाकुर, मांगन ठाकुर समेत अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >