Bihar Land Survey में घूस मांगने वाला हेड क्लर्क सस्पेंड, विभाग ने जारी किया आदेश

Bihar Land Survey : बिहार में 20 अगस्त से जारी जमीन सर्वेक्षण के बीच रोहतास जिले के दिनारा में कार्यरत प्रभारी प्रधान लिपिक नागेश्वर नाथ सिंह का घूस लेने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विभाग ने एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

Bihar Land Survey : बिहार के 45 हजार गांवों में 20 अगस्त से भूमि सर्वेक्षण का काम जारी है। जब से सर्वे शुरू हुआ है तभी से इसे लेकर रोज कुछ न कुछ विवाद की घटनाएं सामने आ रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर रोहतास जिले के दिनारा के चकबंदी कार्यालय में कार्यरत प्रभारी प्रधान लिपिक नागेश्वर नाथ सिंह का घूस लेने का वीडियो वायरल हो रहा है. मामले को तूल पकड़ता देख राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने हेड क्लर्क नागेश्वर नाथ सिंह को सस्पेंड कर दिया है. हेड क्लर्क के खिलाफ यह कार्रवाई रैयतों से जमीन संबंधित दस्तावेज मुहैया कराने के बदले पैसे मांगने के मामले में की गई है.

आदेश में क्या लिखा गया

राजस्व और भूमि सुधार विभाग से जारी आदेश में लिखा, ‘खतियान की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने में रैयतों से रिश्वत लेने का हेड क्लर्क नागेश्वर नाथ सिंह का वीडियो वायरल हुआ है. चकबंदी पदाधिकारी दिनारा, रोहतास से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार घूस लेने के वायरल वीडियो की सत्यता प्रमाणित होती है. कृत्य बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 में सुसंगत प्रावधानों के तहत विपरीत कार्य करने के आरोप के आधार पर नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित किया जाता है. साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संयुक्त निदेशालय, चकबंदी, गया निर्धारित किया जाता है.

विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि फ़िलहाल राज्य में भूमि सर्वे का काम सुचारू रूप से चल रहा है. सरकार लोगों के सुविधा का पूरा ख्याल रख रही है. सर्वे के दौरान अगर कोई शिकायत सामने आती है तो विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही है.

क्या बोले थे दिलीप जायसवाल

राजस्व, भूमि और सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कुछ दिन पहले कहा था कि जमीन सर्वेक्षण का काम चल रहा है और रुकने वाला नहीं है। उन्होंने इशारों ही इशारों में इन अफवाहों के लिए जमीन माफियाओं को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कुछ लोग जो जमीन पर अवैध कब्जा कर रखे हैं और जमीन माफिया हैं वे नहीं चाहते हैं कि सर्वे हो, वे चाहते हैं कि सर्वे का कार्य रुक जाए। इसलिए वे सर्वे को लेकर गलत धारणा फैला रहे हैं। इसे लेकर जमीनी स्तर पर कोई विवाद नहीं है। यह सर्वे होकर रहेगा। इसमें किसी भी तरह का बदलाव भी नहीं किया जाएगा। इससे गांव के गरीबों का फायदा होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: 31000 लोगों का राशन कार्ड रद्द, ऐसी गलती करने वालों के खिलाफ लिया जा रहा एक्शन

बिहार के पूर्व सीएम का बड़ा कुबूलनामा, बोले- रात में शराब पीते हैं तो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >