Bihar Flood Alert: बिहार के इस जिले में थाने में घुसा बाढ़ का पानी, एनएच पर बना डायवर्जन टूटने से आई आफत

Bihar Flood Alert: बिहार में नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इसी क्रम में रोहतास जिले के एक थाना परिसर में पानी घुस गया. इसके अलावा एनएच पर बने डायवर्जन के टूटने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

Bihar Flood Alert: बिहार में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के कारण कई नदियां अपने खतरे के लाल निशान के पास बह रही हैं तो कई खतरे के निशान को पार कर गई है. ऐसे में बाढ़ का खतरा अब बढ़ गया है. इस बीच खबर रोहतास जिले से है जहां, धर्मावती नदी में अचानक उफान आ गया. जिसके बाद लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है. लोगों के बीच भय का माहौल कायम हो गया है. इतना ही नहीं, एनएच पर बना डायवर्जन टूटने से अब लोगों को परेशानी हो रही है तो वहीं एक थाना परिसर में पानी घुस जाने की भी खबर है.

कोचस थाने में घुसा पानी

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कोचस थाने का है. थाना परिसर में पानी भर गया है. पुलिस बैरक भी जलमग्न हो गया है. वहीं, थाना परिसर और बैरक में पानी घुस जाने से पुलिसकर्मियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. दरअसल, थाना परिसर में प्रवेश करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

एनएच पर बना डायवर्जन टूटा

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल हाइवे- 319 के पास बना डायवर्सन नदी के तेज बहाव में शुक्रवार को ही बह गया. जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है. लोगों के बीच भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है. कहा जा रहा है कि, जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो, पानी के दबाव के कारण पुल और अन्य संरचनाओं को नुकसान हो सकता है. लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी और सुरक्षा उपायों के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

सोन नदी भी दिखा रही रौद्र रूप

जानकारी के मुताबिक, जिले में धर्मावती नदी के अलावा यहां से गुजरने वाली सोन नदी भी रौद्र रूप दिखा रही है. बंजारी, रोहतास, कर्मा, ढेलाबाद, खजूरी समेत कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिती उत्पन्न हो गई है. अपना घर छोड़ना ना पड़ जाए, इसकी चिंता लोगों को सता रही है. कुल मिलाकर देखा जाए तो, लोग दिन-रात भय के साए में गुजार रहे हैं.

Also Read: Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में फिर बिगड़ेंगे मौसम के हालात, कल इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >