भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग वाराणसी में रचाई शादी, पवन सिंह समेत खेल, राजनीति, प्रशासन और मनोरंजन जगत के लोग हुए शामिल

Akash Deep Marriage : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है. बुधवार को उन्होंने डेहरी अनुमंडल के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह की पुत्री अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया. वाराणसी में आयोजित भव्य विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए. शादी में पवन सिंह समेत खेल, राजनीति, प्रशासन और मनोरंजन जगत के लोग शामिल हुए.

Akash Deep Marriage : (सुजीत कुमार) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है. बुधवार को उन्होंने डेहरी अनुमंडल के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह की पुत्री अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया. वाराणसी में आयोजित भव्य विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए.

वाराणसी में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ विवाह

विवाह समारोह वाराणसी में आयोजित किया गया, जहां दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार, मित्र और बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए और नवदंपती ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ रहने की शपथ ली.

पैतृक गांव में कई दिनों से चल रहा था उत्सव

रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव में आकाशदीप के पैतृक आवास पर पिछले कई दिनों से उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था. 21 जून को तिलक, 22 जून को मेहंदी और संगीत तथा 23 जून को हल्दी की रस्म धूमधाम से आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.

दूल्हे के रूप में आकाश दीप को देखने उमड़ी भीड़

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जब आकाशदीप दूल्हे के परिधान में अपने पैतृक आवास से निकले तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शुभकामनाओं और आशीर्वाद के बीच बारात वाराणसी के लिए रवाना हुई। रास्ते भर लोगों ने अपने चहेते क्रिकेटर का स्वागत किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.

Rohtas News : पवन सिंह समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

विवाह समारोह में खेल, राजनीति, प्रशासन और मनोरंजन जगत से जुड़े कई विशिष्ट लोग शामिल हुए. भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही. उनके पहुंचते ही प्रशंसकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और खेल प्रेमी भी नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे.

संघर्ष से टीम इंडिया तक का सफर बना प्रेरणा

गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय करने वाले आकाशदीप आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है. यही कारण रहा कि उनकी शादी को लेकर रोहतास ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला.

Pawan singh: सोशल मीडिया पर छाई शादी की तस्वीरें

विवाह समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं. क्रिकेट प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने नवदंपती को बधाई देते हुए उनके सुखद और सफल दांपत्य जीवन की कामना की.

मानिकपुर में भी भावुक रहा माहौल

दुल्हन अक्षिता राज के पैतृक गांव मानिकपुर में भी बेटी की शादी को लेकर भावुक और उल्लासपूर्ण माहौल रहा. दोनों परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी वैवाहिक रस्मों को संपन्न कराया. ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने नवदंपती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में छलका भाई का दर्द, बोला- न्याय नहीं मिला तो नहीं करूंगा नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >