सासाराम सदर : शहर में मंगलवार को दवा विक्रेता की हड़ताल से मरीजों को हाल बेहाल रहा. दवा के विक्रेता के हड़ताल पर जाने से सभी दवा की दुकानें बंद रही. इसमें काफी संख्या में मरीजों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएसन सासाराम के अध्यक्ष ने अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि यह हड़ताल एसोसिएसन के अध्यक्ष जेएस सिंधे के आह्वान पर जिले भर में किया गया. उन्होंने बताया कि सरकार यदि पांच सूत्री के मांगों को नहीं मानती तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा. अध्यक्ष ने बताया कि जटिल व पुराने कानून में संसोधन में हमारी प्रमुख मांग हैं. फार्मासिस्ट के अनिवार्यता के कारण दवा विक्रेता नाखुश है.
करगहर- सरकार के द्वारा दवाओं की आनलाइन बिक्री किये जाने के लिए बनाये गये नियमों व इ फाॅर्मेसी पालिसी के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के अधिकतर दवा दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी. दुकानदारों का कहना था कि आॅनलाइन दवा खरीदने से मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.
नोखा – सरकार की नीतियों के खिलाफ सभी दावा की दुकानें बंद रहीं. दवा के विक्रेताओं ने बताया की सरकार की गलत नीतियों के कारण मंगलवार को सभी दुकान बंद कर विरोध किया गया.
