सासाराम में किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

रोहतास : जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक मारे गये व्यवसायी का नाम मुकेश कुमार है, जो नगर थाना के आठखंभवा का रहने वाला है. परिजनों की माने तो शुक्रवार की शाम में मुकेश अपनी दुकान बंद करने के बाद घर के लिये […]

रोहतास : जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक मारे गये व्यवसायी का नाम मुकेश कुमार है, जो नगर थाना के आठखंभवा का रहने वाला है. परिजनों की माने तो शुक्रवार की शाम में मुकेश अपनी दुकान बंद करने के बाद घर के लिये निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. उसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परिजन परेशान हो गये और इसकी सूचना पुलिस को भी दी. पुलिस ने आज उसका शव बरामद किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

पुलिस सूत्रों की माने तो मामले में अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस आपसी रंजिश सहित लेन-देन के मामले को लेकर दुश्मनी की आशंका जता रही है. पुलिस द्वारा मुकेश के मोबाइल लोकेशन को भी खंगाला जा रहा है. वहीं हत्या के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >