14 मार्च को खुलेगी पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, सासाराम और भभुआ में भी होगा ठहराव

Purulia Anand Vihar Weekly Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे. यह ट्रेन सासाराम, डेहरी और भभुआ रोड स्टेशनों पर रुकेगी. इससे दिल्ली और बंगाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. यह ट्रेन अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी होकर चलेगी.

Purulia Anand Vihar Weekly Express: रोहतास और कैमूर जिले के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. काफी समय से सासाराम और डेहरी के लोग एक नई ट्रेन की मांग कर रहे थे, जिसे रेलवे ने अब स्वीकार कर लिया है. 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से पुरुलिया-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

उद्घाटन का खास कार्यक्रम

14 मार्च को यह स्पेशल ट्रेन (04020) दोपहर 2:30 बजे पुरुलिया से चलेगी. यह देर रात 2:30 बजे डेहरी-ऑन-सोन और फिर 2:50 बजे सासाराम जंक्शन पहुंचेगी. यहां के लोगों के लिए खुशी की बात यह है कि इस नई ट्रेन का ठहराव जिले के दोनों प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है.

नियमित समय और रूट

नियमित तौर पर यह ट्रेन (14022) हर मंगलवार को सुबह 5:00 बजे आनंद विहार से खुलेगी. यह ट्रेन अयोध्या कैंट, वाराणसी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए रात 11:50 बजे सासाराम पहुंचेगी. वापसी में यह शुक्रवार रात 11:10 बजे पुरुलिया से खुलेगी और शनिवार सुबह 4:30 बजे सासाराम स्टेशन पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

इस ट्रेन के चलने से सासाराम के लोगों को न केवल दिल्ली जाने के लिए एक और विकल्प मिल गया है, बल्कि रांची के रास्ते पश्चिम बंगाल जाना भी अब बहुत आसान हो जाएगा. 22 कोच वाली इस ट्रेन में सफर आरामदायक होगा. लोगों का कहना है कि इस ट्रेन से इलाके में रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रियों का समय भी बचेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार के इस जिले में पानी पीते ही उल्टी करने लगे 12 बच्चे, स्कूल में हड़कंप, क्या बोले डॉक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >