गया-सासाराम के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 मार्च से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, इस रूट का सफर होगा आसान

Amrit Bharat Express: गया-सासाराम के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस को एक मार्च को प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. गया-सासाराम रूट से चलने वाली इस नई ट्रेन से दक्षिण भारत की यात्रा अब और आसान हो जाएगी.

Amrit Bharat Express: गया और सासाराम के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत नई एक्सप्रेस के परिचालन की तिथि तय हो गई है. एक मार्च को प्रधानमंत्री मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन गया-सासाराम मार्ग से होकर चलेगी. जिससे मगध क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

गया के यात्रियों को सीधा फायदा

अब गया के लोगों को दक्षिण भारत जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. कोयंबटूर, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए पहले डीडीयू या बनारस जाना पड़ता था. नई अमृत भारत एक्सप्रेस से यह परेशानी खत्म होगी. गया और सासाराम स्टेशन पर ठहराव मिलने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे.

शिक्षा, इलाज और व्यापार के लिए आसान सफर

गया से बड़ी संख्या में छात्र, मरीज और व्यापारी दक्षिण भारत जाते हैं. खासकर कोयंबटूर और बेंगलुरु में पढ़ाई और इलाज के लिए लोगों का आना-जाना रहता है. नई ट्रेन शुरू होने से उन्हें सीधी और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी. स्थानीय लोग इसे बड़ी सौगात मान रहे हैं.

अत्याधुनिक पुश-पुल तकनीक से लैस

जानकारों के मुताबिक अमृत भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक पुश-पुल तकनीक से लैस है. इससे ट्रेन की रफ्तार बेहतर होती है और सफर ज्यादा सुगम बनता है. कोच का इंटीरियर आधुनिक है. सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है.

स्थायी सेवा के रूप में चलेगी ट्रेन

फिलहाल इस रूट पर त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलती रही हैं. लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस स्थायी सेवा के रूप में संचालित होगी. इससे यात्रियों को नियमित सुविधा मिलेगी. गया के लोगों के लिए यह कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है.

समय की होगी बचत

सीधा रूट होने के कारण यात्रा समय में भी कमी आएगी. अब धनबाद से लेकर दक्षिण भारत के बड़े शहरों तक का सफर अधिक सहज होगा. गया और आसपास के जिलों के यात्रियों को नई ट्रेन से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.

Also Read: राजद MLC सुनील सिंह का शराबबंदी पर प्रहार, बोले- सदन परिसर में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा दूंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >