रोहतास : टेंट हाउस में लगी आग, लाखों का सामान जला

बिक्रमगंज (रोहतास) : निवार की रात 10 बजे आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर काव नदी पुल के पास राजलक्ष्मी टेंट हाउस में लगी भीषण आग में लाखों के सामान जल कर खाक हो गये. आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. […]

बिक्रमगंज (रोहतास) : निवार की रात 10 बजे आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर काव नदी पुल के पास राजलक्ष्मी टेंट हाउस में लगी भीषण आग में लाखों के सामान जल कर खाक हो गये. आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. हवा की तेज लपटों के बीच उठती चिनगारी से भयभीत सड़क के पश्चिम बसे पत्थर काटने वाले परिवार काफी बेचैन दिखेे. आग की भयावह स्थिति को देख मौके पर पहुंचे नगर पर्षद सभापति रबनवाज राजू ने दमकल विभाग को सूचना दी.
इसके घंटों बाद भी जब अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं, तो सभापति ने इसकी शिकायत डीएम व एसपी से कर दी. इसके बाद एक के बाद एक पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं. घटना के बाद राज लक्ष्मी टेंट के मालिक भरत चौरसिया ने बताया कि काव नदी किनारे बने एक मकान में वह किराये पर अपनी टेंट की दुकान चलाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >