नशीली मिठाई खिला कर ससुर ने किया रेप, पीड़िता ने खुद को लगायी आग

सासाराम : बिहार के रोहतास से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है. जहां, एक ससुर ने अपने बहू के साथ दुष्कर्म की घटनाको अंजाम दिया. ससुर ने घर में अकेला पाकर पूरे सुनियोजित ढंग से अपने हवस का शिकार बनाया. वहीं, घटना से आहत पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर […]

सासाराम : बिहार के रोहतास से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है. जहां, एक ससुर ने अपने बहू के साथ दुष्कर्म की घटनाको अंजाम दिया. ससुर ने घर में अकेला पाकर पूरे सुनियोजित ढंग से अपने हवस का शिकार बनाया. वहीं, घटना से आहत पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद लोगों ने गंभीर हालत में उसे सासाराम के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक रोहतास जिला के करगहर थाना अंतर्गत खराड़ी का है. पीड़िता ने बताया कि घर में अकेली पाकर ससुर ने पहले बाजार से रसगुल्ला लाया जिसमें बेहोशी की दवा मिली हुई थी. मिठाई खाने के बाद वह बेहोश होगयी. जिसके बाद बेहोशी की अवस्था में ही ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला के होश में आने के बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ गलत हुआ है.

पीड़ित महिला ने बताया कि पहले भी उसके ससुर ने कई बार इस तरह के प्रयास कर चुके हैं लेकिन पारिवारिक दबाव, लोक लाज के कारण वह इस जुर्म को सहती रही. लेकिन आज ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गयी की मजबूरी में मुझे ऐसा कदम उठाना पड़ा. वहीं, पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपित ससुर को पकड़ लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >