बिहार : 50 हजार रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

डेहरी ऑन सोन : बिहार के रोहतास जिले की पुलिस ने विशेष कार्यबल के सहयोग से राजपुर थानाक्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का पचास हजार रुपये के इनामी नक्सली को सोमवार को धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी का नाम राजेश शर्मा उर्फ ‘तूफान’ है. पुलिस को इसकी […]

डेहरी ऑन सोन : बिहार के रोहतास जिले की पुलिस ने विशेष कार्यबल के सहयोग से राजपुर थानाक्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का पचास हजार रुपये के इनामी नक्सली को सोमवार को धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी का नाम राजेश शर्मा उर्फ ‘तूफान’ है.

पुलिस को इसकी बघैला थाना और राजपुर पुलिस चौकी में लूट व हत्या के साथ नासरीगंज, राजपुर, अकोढीगोला, करगहर तथा नौहट्टा थानाक्षेत्र में विभिन्न नक्सली वारदातों में तलाश थी. उन्होंने बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों से फरार राजेश के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल, दो कारतूस व एक मोबाइल जब्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >