पटना की सड़कें दिन भर रही अस्त-व्यस्त, पीडीएस डीलरों की हड़ताल खत्म, प्रदेश में कल से फिर मिलने लगेगा राशन

बिहार में राशन वितरण व्यवस्था बुधवार से फिर शुरू हो जाएगी. प्रदेश में राशन विक्रेताओं की हड़ताल खत्म हो गई है. सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए दो माह का समय लिया है. सहमति बनने के बाद राज्य भर में पीडीएस डीलर बुधवार से राशन बांटना शुरू कर देंगे.

पटना. बिहार की राजधानी पटना में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएसन की ओर से मंगलवार को पटना में विशाल प्रदर्शन किया गया. इस दौरान राज्य भर से करीब 10 हजार पीडीएस डीलर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गये. राशन विक्रेताओं की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के कारण दिनभर पटना शहर की सड़कें अस्त-व्यस्त रही. राजधानी के लोगों को पूरा दिन जाम की परेशानी से गुजरना पड़ा. बता दें कि बिहार के राशन डीलर बीते 10 दिनों से हड़ताल पर थे.

प्रदेश में कल से फिर मिलने लगेगा राशन

बिहार में राशन वितरण व्यवस्था बुधवार से फिर शुरू हो जाएगी. प्रदेश में राशन विक्रेताओं की हड़ताल खत्म हो गई है. सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए दो माह का समय लिया है. सहमति बनने के बाद राज्य भर में पीडीएस डीलर बुधवार से राशन बांटना शुरू कर देंगे. बता दें कि राशन डीलर एक जनवरी से हड़ताल पर थे. इस दौरान डीलरों ने राशन बांटना बंद कर दिया था. उनकी यह हड़ताल 9 जनवरी तक बुलाई गयी थी. जब 9 जनवरी दिन सोमवार तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो मंगलवार को सभी राशन डीलर राजधानी की सड़कों पर उतर गए.

Also Read: गोपालगंज में 71 फर्जी शिक्षकों की लिस्ट जारी, सूची देखने के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार
जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ लगातार नाइंसाफी: माकपा

माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पार्टी यह महसूस करती है कि राज्य के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ लगातार नाइंसाफी होती रही है. ग्रामीण स्तर पर गरीबों को इस कमरतोड़ महंगाई के दौड़ में जनवितरण का काफी महत्व है, जिससे गरीबों को कुछ राहत मिलती है, पर इनके आंदोलन के चलते न तो समय पर उठाव हो रहा है, ना ही वितरण. उन्होंने कहा कि पार्टी इन दुकानदारों के मूल मांगों का समर्थन करती है. उनका 30 हजार वेतन की मांग जायज है. ऐसा नहीं है कि देश में कहीं नहीं मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >