अभी बिहार नहीं आयेंगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, राबड़ी देवी ने बतायी ये वजह

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद तत्काल बिहार नहीं आ रहे हैं. उनका बिहार लौटने का कार्यक्रम टल गया है. लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है.

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद तत्काल बिहार नहीं आ रहे हैं. उनका बिहार लौटने का कार्यक्रम टल गया है. लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है.

राबड़ी देवी ने कहा है कि लालू जी का दिल्ली में इलाज चल रहा है और वह फिलहाल बिहार नहीं आएंगे. हालांकि राबड़ी देवी ने बिहार विधानसभा के लिए हो रहे दो सीटों के उपचुनाव चुनाव में राजद की जीत का दावा किया है.

राबड़ी देवी कुछ दिनों पहले ही पटना आयीं थीं. कहा जा रहा है कि वो दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के बीच सुलह कराने आयीं थी, लेकिन वो अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पायी. वैसे मां राबड़ी से मुलाकात के बाद तेज प्रताप कुछ नरम दिख रहे हैं.

ऐसे में माना जा रहा था कि लालू यादव के बिहार लौटने पर दोनों भाइयों में सुलह हो सकती है. करीब तीन साल बाद 20 अक्टूबर को लालू प्राद के पटना आने का कार्यकर्ता भी इंतजार कर रहे थे. इस बीच, यह भी खबर सामने आयी थी कि 25 और 26 अक्टूबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए लालू प्रसाद प्रचार करेंगे.

चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को बीते चार महीने पहले ही जमानत मिली है. वे फिलहाल अस्वस्थ हैं और वर्तमान में वे दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं.

इससे पहले वे तीन साल पूर्व अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में पेरोल पर कुछ दिनों के लिए पटना आये थे. इसके बाद से राजद कार्यकर्ताओं को लालू यादव के पटना लौटने का इंतजार है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >