शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने पर युवक को भेजा जेल

मुफस्सिल थानाक्षेत्र की भोगाकरियात पंचायत स्थित जियागाछी में पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट करने वाले आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र की भोगाकरियात पंचायत स्थित जियागाछी में पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट करने वाले आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी युवक कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र का पप्पू मंडल है. प्राय: शराब के नशे में धुत होकर पप्पू मंडल अपनी पत्नी पूजा कुमारी के साथ मारपीट करता था. इससे तंग आकर पूजा कुमारी ने अपने पति पप्पू मंडल के खिलाफ मुफस्सिल थाने में इसकी लिखित शिकायत की. इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 205/ 24 दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >