नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा अर्चना

पूर्णिया

पूर्णिया. वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई. भक्तों ने माता की पूजा अर्चना कर दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ किया. घरों में माता के जयकारे की गूंज होती रही. भक्तों ने माता से सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की धूम रही. श्रद्धालुओं ने इस दौरान नवरात्र का व्रत भी रखा है. प्रतिमा की स्थापना कर शहर के अलग-अलग कई जगह की गई है जहां नवरात्र का पूजन अनुष्ठान किया जा रहा है. इधर, शहर और आस पास के देवी मंदिरों में हमेशा की तरह इस बार भी पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. सभी देवी मंदिरों में बीते सोमवार को ही श्रद्धापूर्वक कलश स्थापित किया गया और पूजा-अर्चना की गई. यही वजह है कि पूर्णिया सिटी स्थित मां पूरणदेवी मंदिर, काली मंदिर, माता स्थान, गोकुलसिंह ठाकुरबाड़ी मंदिर आदि समेत सभी स्थायी मंदिरों में भक्ती की बयार बह रही है. शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भक्तों ने माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की और अभिष्ट की कामना की. भक्तों ने विधि विधान से स्थापित कलश में मां ब्रह्मचारिणी की श्रद्धापूर्वक पूजा कर माता से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की. इसके बाद दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ किया और माता की भव्य आरती उतारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >