विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

केनगर

केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर के बजरंगबली सार्वजनिक धर्मशाला में आगामी 12 फरवरी को आयोजित होनेवाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम ने की. बैठक में शामिल हिन्दू समागम के वक्ताओं द्बारा सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही सम्मेलन की रूपरेखा पर विचार करते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया. बैठक के अंत में सभी ने सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया. इस मौके पर प्रखंड कार्य वाहक हरिनारायण मेहता, नारायण मेहता, वकिल साह, विद्यानंद मेहता, दिनेश मंडल, परमानंद मेहता, रामकुमार सिंह, उमेश साह आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >