सीओ-आरओ की हड़ताल से अटका छात्रों के प्रमाणपत्र का कार्य

कसबा

कसबा.राजस्व कर्मचारियों के बाद सीओ व आरओ की हड़ताल के कारण जाति, आवासीय, आय, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कार्य ठप पड़े हैं, जिससे छात्र-छात्राओं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई छात्र ग्रुप-डी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं. हालांकि उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है. केवल प्रमाण पत्र ही नहीं, बल्कि भूमि विवाद, अतिक्रमण से संबंधित आवेदन और अन्य राजस्व मामले से जुड़ा काम भी प्रभावित है. संघ की मुख्य मांग है कि बिहार नियमावली 2010 के अनुसार डीसीएलआर का पद बिहार राजस्व सेवा का प्रोन्नति पद माना जाए और इस पर बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों की ही पदस्थापना सुनिश्चित की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >