केवाईसी नहीं कराने से भवानीपुर प्रखंड के 5147 लाभुक का पेंशन बंद

भवानीपुर

भवानीपुर (पूर्णिया). प्रखंड क्षेत्र में सरकारी पेंशन योजना से जुड़े करीब 30 प्रतिशत लाभुक अब भी केवाईसी नहीं कराने के कारण लाभ से वंचित हैं. प्रशासन की ओर से बार-बार अपील के बावजूद बड़ी संख्या में लाभुकों ने अब तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पेंशन योजना से जुड़े कुल 17,046 लाभुकों में से केवल 11,899 लाभुकों ने ही अब तक केवाईसी करायी है, जबकि 5,147 लाभुक अब भी केवाईसी से वंचित हैं. ऐसे लाभुकों का पेंशन भुगतान फिलहाल बंद पड़ा हुआ है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार केवाईसी कराना अनिवार्य है. जब तक लाभुक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, तब तक उन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. बीडीओ ने सभी शेष लाभुकों से शीघ्र केवाईसी कराने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पूरी होते ही बंद पेंशन को पुनः चालू किया जा सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि केवाईसी के बिना किसी भी स्थिति में पेंशन का भुगतान संभव नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >