संयुक्त श्रम भवन में जॉब कैम्प आज

पूर्णिया

पूर्णिया. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा आज एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन मरंगा वियाडा के सरकारी आईटीआई परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया जाएगा. इस जॉब कैम्प में एक फर्टिलाइजर्स कम्पनी द्वारा पूर्णिया एवं इसके आसपास के जिलों के लिए कुल 30 पुरुष सेल्स रिप्रेजेंटेटिव की बहाली की जायेगी. इसके लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटर एवं स्नातक रखी गयी है. नियोजनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैम्प के नियोजक निजी क्षेत्र के हैं जबकि नियोजनालय केवल सेवा प्रदाता की भूमिका में.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >