वज्रपात से महिला की स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती

किशनपुर बलुवा पंचायत

भवानीपुर. धमदाहा थानाक्षेत्र के किशनपुर बलुवा पंचायत के सखुआ टोला निवासी सुरेश मंडल की 42 वर्षीय पत्नी फूलो देवी गुरुवार की दोपहर बारिश के साथ हुए वज्रपात में गंभीर रूप से घायल हो गयी . घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में डा एस के चौधरी द्वारा उपचार किया जा रहा है.घायल महिला के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह खेत मेंं घास काट रही थी. इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से वह गभीर रूप से घायल हो गयी . घायल महिला को तुरंत अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने बताया कि इलाज के बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर हायर सेंटर भेज दिया जाएगा. फोटो- 11 पूर्णिया 17- वज्रपात से घायल महिला भर्ती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >