बैसा. अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीस लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया .गिरफ्तार महिला अनगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत अनगढ़ गांव निवासी निफुल देवी बतायी गयी. पुलिस के अनुसार अनगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित निफुल देवी अनगढ़ पश्चिम पार टोला से देसी शराब लेकर अनगढ़ घाट के पास से नदी पार कर अनगढ़ आने वाली है. सूचना मिलते ही दिन के करीब 02:20 बजे अनगढ़ घाट पहुंच कर नाव के सहारे पुलिस बल नदी पार कर अनगढ़ पश्चिम टोला पहुंचा. तभी पाया कि आरोपित महिला अपने हाथ में एक पीला बोरा लिए नजर आयी. पुलिस ने आरोपित के बोरा से 15 पॉलीथीन में कुल 30 लीटर देशी शराब बरामद की. महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
