धरहरा चकला भुनाई वार्ड 12 में 11 हजार वोल्ट करेंट लगने से महिला की मौत

थानाक्षेत्र के धरहरा चकला भुनाई पंचायत के वार्ड 12 में रविवार को ग्यारह हजार वोल्ट करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी.

बनमनखी. थानाक्षेत्र के धरहरा चकला भुनाई पंचायत के वार्ड 12 में रविवार को ग्यारह हजार वोल्ट करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान वार्ड 12 निवासी दिलीप शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में की गयी. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, संजू देवी बांस का छिप्पा लेकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गयीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी और परिजनों में कोहराम छा गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की तीन बेटियां, दो बेटे हैं. घटना की सूचना पर बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि करेंट लगने से महिला की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >