पूर्णिया में है तो आज रहें सतर्क, कहीं लगातार तो कहीं रुक-रुक कर बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज कहीं ननस्टॉप तो कहीं रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। सुरक्षित रहने के उपाय जानें।

पूर्णिया : जिले में मानसून का असर अब भी बना हुआ है. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच गुरुवार को भी मौसम से राहत मिलने की उम्मीद कम है. मौसम विभाग ने जिले में गरज-चमक, वज्रपात और झोंकेदार हवा के साथ बारिश की संभावना जतायी है. कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है. पुरवैया हवा चलने से मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आज जिले के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो सकती है, जबकि कई जगह रुक-रुक कर बौछारें पड़ने के आसार हैं. गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पीला अलर्ट जारी किया है.

32 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बारिश और बादलों के कारण तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. हालांकि, बीच-बीच में उमस का असर महसूस हो सकता है.

वज्रपात को लेकर रहें सावधान

बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गयी है. गरज-चमक के दौरान ऊंचे पेड़, बिजली के खंभे और जर्जर मकानों से दूर रहने की सलाह दी गयी है. अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है.

किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. बारिश की संभावना को देखते हुए तैयार फसलों और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की गयी है. खेतों में काम करने के दौरान मौसम बिगड़ने पर खुले स्थान पर नहीं रुकने की सलाह दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >