सहयोग ने गरीब बच्चों के लिए भेंट किया वॉटर प्यूरीफायर

केदार कोचिंग संस्थान

पूर्णिया. सहयोग अध्यक्ष डॉक्टर अजीत प्रसाद सिंह ने स्थानीय रेडियो स्टेशन रोड स्थित केदार कोचिंग संस्थान को मैन्युअल वॉटर प्यूरीफायर भेंट किया. इस कोचिंग संस्थान द्वारा पिछले 30 वर्षों से निम्न वर्ग के बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे हैं. अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कोचिंग संचालक केदार ने अब तक एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं के जीवन को सफल बना चुके हैं. उनकी प्रतिबद्धता को देखकर सहयोग अध्यक्ष इससे प्रेरित होकर मिले और इन्हें सम्मानित करते हुए वॉटर प्यूरीफायर भेंट किया. इनके जज्बे को सलाम किया. इस मौके पर सहयोग सदस्य राजा कुमार, रेखा कुमारी, नंदनी कुमारी, मुकेश कुमार वकील आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >