खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलती है पहचान : मंत्री लेशी सिंह

प्रखंड के चंदरही हजारी टोला स्थित खेल मैदान पर शक्ति क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चंदरही व भवानीपुर के बीच खेला गया.

धमदाहा. प्रखंड के चंदरही हजारी टोला स्थित खेल मैदान पर शक्ति क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चंदरही व भवानीपुर के बीच खेला गया. इसमें भवानीपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में चंदरही की टीम को 4 रनों से हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए भवानीपुर की टीम ने 155 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदरही की टीम लक्ष्य से 4 रन पहले ऑल आउट हो गयी. मैच में मुख्य अतिथि धमदाहा की विधायक सह मंत्री लेशी सिंह ने विजेता टीम भवानीपुर के कप्तान राजन को ट्रॉफी व 6 हजार नकद प्रदान किया. इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि खेलकूद का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए. इस तरह का आयोजन न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाता है बल्कि समाज की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करता है. इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना है कि हर पंचायत को अपना खेल मैदान हो. इसपर बड़ी तेजी से कार्य चल रहा है. इस मौके पर जेडीयू नेता अमर मंडल, मो सोनू, जीतू मुखिया उर्फ जितेंद्र, दिलीप कुमार, मुखिया शक्ति निषाद, कुंज बिहारी पासवान आदि मौजूद थे,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >