विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शैक्षणिक सत्र 2026 का आगाज, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) पूर्णिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का औपचारिक शुभारंभ हो गया है. संस्थान ने नए बी.टेक, बीबीए और बीसीए छात्रों के लिए एक भव्य स्वागत और इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया.

विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) पूर्णिया में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का औपचारिक शुभारंभ हो गया. इस अवसर पर संस्थान परिसर में नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य स्वागत सह इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बी.टेक (बैच 2026–30) की विभिन्न शाखाओं और बीबीए व बीसीए (बैच 2026–29) के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया गया.

बी.टेक, बीबीए और बीसीए के छात्रों का हुआ स्वागत

संस्थान में बी.टेक के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के साथ-साथ बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों के नए छात्रों को संस्थान की व्यवस्थाओं और नियमों से अवगत कराया गया.

युवा शक्ति से ही संभव है 'विकसित भारत' का निर्माण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि ज्ञान, कौशल और अनुशासन को एकाग्रता के साथ विकसित करते हुए विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना होगा. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सामर्थ्य से ही भारत विश्व पटल पर अपना परचम और अधिक ऊंचा लहरा सकता है.

उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी दक्षता, नवाचार (Innovation), अनुसंधान (Research), नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस गरिमामय समारोह में संस्थान के कई प्रमुख पदाधिकारी और प्राध्यापक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में रजिस्ट्रार सौरव कुमार, डीन डॉ. हेमंत कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओ.पी. सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अनिकेत मानस, इंजीनियर अभिषेक प्रसून, पीजीआरओ विवेक राय, सहायक रजिस्ट्रार इंजीनियर गौरव कुमार, प्लेसमेंट ऑफिसर इंजीनियर अंकित मिश्रा व रोहित झा समेत सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रमोद झा ने किया, जबकि इस इंडक्शन कार्यक्रम के संयोजक कुमार हर्ष रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >