जी (एडवांस्ड) 2026 में वीवीसीपी का शानदार प्रदर्शन, दो विद्यार्थियों ने पायी सफलता

विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जी (एडवांस्ड) 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

पूर्णिया. विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जी (एडवांस्ड) 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. संस्थान के दो विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे संस्थान और जिले का नाम गौरवान्वित किया है. संस्थान की छात्रा आयुष्का परी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआरएल रैंक 24449 एवं जेनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक 3564 प्राप्त किया है. वहीं छात्र सूरज कुमार ने एस सी रैंक 3528 हासिल कर अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम का परिचय दिया है. दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से वीवीसीपी परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है. ज्ञात हो कि जी (एडवांस्ड) देश की सबसे कठिन एवं प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटीज) में नामांकन प्राप्त होता है. इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (वीवीजीआई) के सचिव राजेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे विद्या विहार परिवार के लिए गर्व का विषय है. यह उनकी लगन, मेहनत तथा शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है. हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं समाज का नाम रोशन करेंगे. वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा, जी (एडवांस्ड) जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता. आयुष्का परी और सूरज कुमार ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी. वहीं वीवीसीपी के पीआरओ आशीष झा ने कहा,यह सफलता पूरे वीवीसीपी परिवार के लिए गर्व का क्षण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >