एसडीएम ने विकास मित्र को नियुक्ति पत्र के साथ दिलायी शपथ

मौके पर कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद तथा बीडीओ सरोज कुमार मौजूद थे

प्रतिनिधि, बनमनखी. प्रखंड के धरहरा पंचायत में संविदा पर नवनियुक्त विकास मित्र रंजीत ऋषि को एसडीएम चंद्रकिशोर सिंह ने नियुक्ति पत्र दिया और शपथ दिलायी. मौके पर कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद तथा बीडीओ सरोज कुमार मौजूद थे. कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रखंड के धरहरा पंचायत का विकास मित्र तीन सालों से काम नहीं कर रहा था. जिला पदाधिकारी के अनुमोदन पर उसकी नियुक्ति रद्द कर दी गयी. अब नये विकास मित्र की नियुक्ति कर ली गयी है. फोटो.4 पूर्णिया 6 परिचय: विकास मित्र को नियुक्ति पत्र देते एसडीएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >