रामलाल महाविद्यालय का कुलपति ने किया निरीक्षण

भवानीपुर

प्रतिनिधि, भवानीपुर.पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने शनिवार को रामलाल महाविद्यालय, माधव नगर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वे यूजी सेमेस्टर चार की चल रही परीक्षा व्यवस्था का मुआयना किया. कुलपति ने कहा कि परीक्षा हमेशा निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, जिससे छात्रों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति का पता चलता है. इससे विद्यार्थियों को यह समझने में मदद मिलती है कि उन्हें किस विषय में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. कुलपति ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित परिसर छात्रों के मानसिक विकास के लिए भी अनुकूल वातावरण प्रदान करता है. यह कुलपति प्रो. सिंह का रामलाल महाविद्यालय माधवनगर का पहला दौरा था. उन्होंने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद कमाल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की और कहा कि ऐसा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण छात्रों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करता है. कुलपति ने उम्मीद जतायी कि महाविद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक परिवेश को बनाए रखेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >