सब्जी व्यवसायी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

अमौर थानाक्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर पंचायत सेहलाे गांव के एक सब्जी व्यवसायी की संदेहास्पद मौत हो गयी. घटना के वक्त वह घर से मीट लाने बेलटोला निकला था.

घर से बेलटोला मीट लाने निकले थे सब्जी व्यवसायी अमौर. अमौर थानाक्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर पंचायत सेहलाे गांव के एक सब्जी व्यवसायी की संदेहास्पद मौत हो गयी. घटना के वक्त वह घर से मीट लाने बेलटोला निकला था. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. मृतक मो रब्बान (31) गांव के अब्दुल शकूर का पुत्र था. इस संबंध में अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और फर्द बयान पूर्णिया में लिया गया है. आने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा और अभी मामले की जांच की जा रही है. इधर, जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी शगुफ्ता ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 6.45 बजे मेरे पति मो रब्बान घर में चाय पीये और बोले कि तुम चावल बनाओ हम बेलटोला से मीट लेकर आते हैं. मैं खाना बना ली और इंतजार करने लगी. मोबाइल पर कॉल किया, तो मौत की खबर से पत्नी हुई बदहवास मृतक की पत्नी शगुफ्ता ने बताया कि जब 2 घंटे तक वे नहीं आये, तो मैंने उनके नंबर पर फोन किया. फोन किसी अजनबी ने उठाया और कहा कि आपके पति की सड़क हादसे में मौत हो गयी है और पूर्णिया जीएमसीएच में लाश रखी है. इतना सुनते ही बदहवास पत्नी व पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे, तो वहां रब्बान का शव पड़ा मिला. पत्नी और अन्य परिजनों का आरोप है कि रब्बान के सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं. पत्नी का सीधा आरोप है कि उनके पति की हत्या की गयी है और उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की जा रही है. तीन मासूम बच्चों को देख माहौल और गमगीन रब्बानी की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उसके तीन छोटे-छोटे बच्ची हैं. इसमें रसीदा 6 वर्ष, तैयबा 3 वर्ष व आबिदा 8 माह की है. रब्बान बगल के चौक पर ही सब्जी का व्यापार कर रहे थे. इसी पर पूरा घर चल रहा था. बूढ़े मां बाप और पत्नी यही सोच रो-रोकर बेहाल हैं कि अब घर कैसे चलेगा और मासूम बच्चों की परवरिश कैसे होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >