स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का वीसी ने लिया जायजा

पूर्णिया विवि

पूर्णिया . पूर्णिया विवि के स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने औचक निरीक्षण कर पूरे परीक्षा तंत्र को अलर्ट कर दिया. उन्होंने परीक्षा केंद्र का गहन निरीक्षण किया. ब्लैक बोर्ड पर खुद चॉक उठाकर उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दाहिने से बायीं ओर लिखना है. उन्होंने बताया कि कई परीक्षार्थी इसे बायीं से दायीं ओर लिख रहे हैं, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया में बड़ी परेशानी हो सकती है.कुलपति ने केंद्राधीक्षक और परीक्षा नियंत्रक को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर वीक्षक को यह नियम तुरंत समझाया जाए और सभी कमरों में इसकी घोषणा करायी जाए. उन्होंने कहा कि एक भी उत्तर पुस्तिका गलत तरीके से भरी नहीं जानी चाहिए. इधर, डीन मानविकी प्रो. पटवारी यादव व सीसीडीसी प्रो. संतोष कुमार सिंह भी अलग निरीक्षण दल में परीक्षा केंद्रों की सघन जांच कर रहे हैं. यह जानकारी विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >