चोरी मामले में यूपी के अपराधी को भेजा जेल, छह की तलाश

छह की तलाश

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के मंझेली चौक पर 22 जनवरी की देर रात्रि 12:30 से 2:00 बजे के बीच सात की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने चार दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख के सामान की चोरी की थी. इस दौरान नाइट गार्ड को हथियार का भय दिखाकर खदेड़ दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. चोरों ने कृष्णा ज्वेलर्स एवं तान्या ज्वेलर्स, स्टार टेलीकॉम, कृषि सेवा केंद्रदुकानों के ताले तोड़कर लूटपाट की थी. चोरी के बाद स्टार टेलीकॉम के प्रोपराइटर ने मोबाइल जीपीएस को ट्रैक किया, जिसका पीछा करते हुए ग्रामीण खुश्कीबाग ओवरब्रिज के पास पहुंचे. पुलिस और ग्रामीणों की घेराबंदी के कारण एक अपराधी को दबोच लिया गया, जबकि छह अन्य साथी ट्रेन के जरिए भागने में सफल रहे. पकड़े गए चोर की पहचान जीवन सिंह 55 वर्ष, निवासी पादरी बाजार, जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी की निशानदेही पर फरार साथियों की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >