बस से गिरने पर दो साल के बच्चे की स्थिति गंभीर ,रेफर

भवानीपुर प्रखंड

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड के बलिया थानांतर्गत बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के बलिया गांव के दो वर्षीय बच्चे की कटिहार में बस से गिरने से स्थिति काफी नाजुक हो गयी. घटना शुक्रवार की संध्या की है. कटिहार से घायल बच्चों को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार मृगेश ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया घायल बच्चा बलिया निवासी सूरज चौधरी का पुत्र ऋषव कुमार है. इलाज कर रहे डॉक्टर मृगेश ने बताया कि बच्चा के सिर में अंदरूनी चोट है जिसके कारण सूजन भी हो गया है. सीटी स्कैन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फोटो.31 पूर्णिया 2- एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाते

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >