शराब के साथ दो महिला धंधेबाज गिरफ्तार

बैसा

बैसा. अनगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को धुसमल पंचायत के हरियाखाल गांव में छापेमारी कर 12.30 लीटर देसी शराब बरामद की . इस दौरान मौके से दो महिला को गिरफ्तार किया गया. पकड़ी गई महिलाओं में चंपा हांसदा निवासी धुसमल तथा मोनिका मरांडी निवासी हरियाखाल शामिल हैं. अनगढ़ थानाध्यक्ष सुरुचि शर्मा ने बताया कि उन्हें गांव में अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों महिलाओं के पास से कुल 12.30 लीटर देसी शराब जब्त की गई. पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >